{"_id":"5e1b47778ebc3e881b4c4332","slug":"youth-run-in-marathon-mewat-news-noi485264311","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने देश के लिए दौड़कर दिखाई एकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने देश के लिए दौड़कर दिखाई एकता
विज्ञापन
नूंह। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को नूंह में मैराथन का आयोजन किया गया। ‘रन फॉर यूथ, यूथ फॉर नेशन’ थीम पर आधारित मैराथन को हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन यादवेंद्र सिंह संधू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन यासीन मेव डिग्री कॉलेज से शुरू होकर नल्हड़ गांव होते हुए वापस कॉलेज में खत्म हुआ। इस दौरान तीन, पांच व दस किलोमीटर की मैराथन आयोजित कराई गई। महिलाओं की दस किलोमीटर की दौड़ में केमिस्ट्री प्रवक्ता कुसुम लता व छात्रा मुस्कान ने भाग लिया। जबकि पांच किलोमीटर की दौड़ में नगीना के बॉक्सिंग सेंटर की छात्रा दीपिका ने पहला, सिद्धी जैन दूसरे व तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। वहीं अन्य मुकाबले में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मैराथन में हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें शिक्षा विभाग, खेल विभाग व अन्य विभागों के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।
इस अवसर पर हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन यादवेंद्र सिंह संधू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा में युवा आयोग का गठन किया गया है। जिस किसी युवा को अगर किसी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तो वे युवा आयोग के माध्यम से प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आगे आएं।
इस दौरान युवा संवाद कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा अपने जीवन में तीन चीजों का संकल्प लेकर चलें, जिसमें चरित्रवान, संकल्पशील व निडर होना शामिल है। मुख्यमंत्री रेवाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जिलों में जिलास्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों व युवाओं ने सुना।
विज्ञापन
इस मौके पर उपायुक्त पंकज ने गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से रन फॉर यूथ, यूथ फॉर नेशन का कार्यक्रम अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्ति अनुशासन को अपना कर हर बुलंदी को पा सकता है। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे आज के इस कार्यक्रम से जोड़ते हुए स्वामी विवेकानंद की विचारधारा को अपने जीवन में उतारने का कार्य करें और स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का अनुसरण करें।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, एसडीएम प्रदीप अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान, जिला खेल युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी, कोच मनोज कुमार, जिला आयुष विभाग से डॉ. यशवीर सिंह, जाहिद चेयरमैन, बीरपाल कालियाका, मुनेश फौजी व शिक्षक अशरफ हुसैन सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।