{"_id":"66a50d7b504570c12003d0e2","slug":"youth-preparing-for-jee-committed-cyber-fraud-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-55819-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेईई की तैयारी कर रहे युवक ने की साइबर ठगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेईई की तैयारी कर रहे युवक ने की साइबर ठगी, गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को काठगोदाम से दबोचा, मोबाइल, एटीएम और पासबुक बरामद
आरोपी ने निजी कंपनी के गार्ड के बेटे से ठगे 15 लाख रुपये, मौजमस्ती में उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देने वाले ठग को पुलिस ने काठगोदाम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नजदीक सिविल लाइंस अस्पताल, काठगोदाम निवासी प्रियांशु रावत (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, एटीएम और बैंक पासबुक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, प्रियांशु 12वीं पास करने के बाद जेईई की तैयारी कर रहा था। परिवार से वह लगातार कोचिंग के लिए रुपये ले रहा था। परिजनों ने रुपये देने बंद किए तो आरोपी ने मौज-मस्ती के लिए ठगी शुरू कर दी। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि 23 जून को ऋतिक सिंह ने ठगी की एक शिकायत जिले के साइबर थाने में दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ घिटोरनी गांव में रहता है। पिता मुनेंद्र सिंह एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। टेलीग्राम ऐप के जरिये उसकी बातचीत एक युवक से हुई। युवक ने क्रिप्टो में निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने की बात कही। शुरुआत में पीड़ित से 25 हजार मांगे, लेकिन शक होने पर ऋतिक ने आरोपी को रुपये नहीं दिए। इसके बाद लगातार दोनों फोन पर बात करते रहे। आरोपी ने विश्वास जीतकर पीड़ित से 15 लाख रुपये निवेश करवा लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने नंबर बंद कर पीड़ित को टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की। पीड़ित के दो बैंक खातों से पंजाब नेशनल बैंक में रुपये ट्रांसफर हुए थे। इसकी पड़ताल करती हुई टीम काठगोदाम पहुंच गई। पुलिस ने कपिल भवन, काठगोदाम से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली।