{"_id":"69f240dd5df69162ec05bb87","slug":"youth-of-up-will-get-semiconductor-training-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: यूपी के युवाओं को मिलेगी सेमीकंडक्टर की ट्रेनिंग, जानिए इसके लिए क्या है सरकार की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: यूपी के युवाओं को मिलेगी सेमीकंडक्टर की ट्रेनिंग, जानिए इसके लिए क्या है सरकार की तैयारी
Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
सार
ईएसएससीआई और उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स व सेमीकंडक्टर में प्रशिक्षित करने का समझौता किया।
विज्ञापन
सेमीकंडक्टर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
उत्तर प्रदेश के युवाओं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत ईएसएससीआई (इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया) और उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच में ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू हुआ है।
विज्ञापन
इस साझेदारी के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कुशल युवाओं की कमी को दूर करने पर जोर दिया जाएगा। ईएसएससीआई राज्य में युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण, अपस्किलिंग और रिस्किलिंग कार्यक्रम तैयार करेगा। इसमें सेमीकंडक्टर डिजाइन, फैब्रिकेशन और हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों पर खास ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
ईएसएससीआई के सीईओ माधवेन्द्र सिंह ने कहा कि यह समझौता भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए भविष्य की वर्कफोर्स तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है। हमारा लक्ष्य युवाओं को इनोवेशन का नेतृत्व करने के काबिल बनाना है।
विज्ञापन