फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth killed women, try ro sucide

महिला साथी की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 29 Jun 2019 06:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
youth killed women, try ro sucide
चाकू से गोदकर हत्या
मालवीय नगर थाना इलाके के चिराग दिल्ली गांव में शुक्रवार सुबह सन्नी (25) नामक युवक ने अपनी शादीशुदा महिला दोस्त पिंकी (28) की उसके चार वर्ष के बेटे के सामने हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें दोनों के एक साथ दुनिया छोड़ने की बात लिखी है। पुलिस ने पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। सन्नी ट्रामा सेंटर में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिंकी के पति ने सन्नी के खिलाफ पुलिस में काफी समय पहले शिकायत दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिंकी अपने पति रविन्द्र व चार वर्ष के बेटे के साथ 514 चिराग दिल्ली गांव में रहती थी। 16 जून को ये लोग अंबेडकर नगर से यहां रहने आए थे। पिंकी की अंबेडकर नगर में रहने वाले सन्नी से कई सालों से दोस्ती थी। हालांकि परिजनों को इस बात का पता मार्च, 2019 में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविन्द्र सन्नी की आदतों से परेशान होकर चिराग दिल्ली गांव में रहने आ गया था। पिंकी देवली गांव में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। रविन्द्र प्राइवेट नौकरी करता है। सन्नी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिंकी के पास पहुंच गया। उस समय पिंकी अपने चार वर्ष के बेटे साथ कमरे में थी।

रविन्द्र अपनी नौकरी पर चला गया था। सन्नी ने पहले तो पिंकी से कुछ बात की और फिर चाकू निकालकर पिंकी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सन्नी ने पिंकी पर चाकू से करीब छह से ज्यादा वार किए। इसके बाद सन्नी ने अपनी गर्दन काटने की कोशिश की।


मकान मालिक ने पहली मंजिल से दोनों को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस दोनों को ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने पिंकी को मृृत घोषित कर दिया। सन्नी की गर्दन का ऑपरेशन किया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने सन्नी के खिलाफ हत्या आदि का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed