फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth from the district will connect with the PM today during the 'Khelo India Samvad'

Noida News: खेलो इंडिया संवाद में आज पीएम से जुड़ेंगे जिले के युवा

Wed, 26 Aug 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Youth from the district will connect with the PM today during the 'Khelo India Samvad'
- गौतमबुद्ध नगर के चार शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और खिलाड़ी होंगे शामिल, खेल और युवा विकास पर साझा करेंगे विचार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत की ओर से बृहस्पतिवार को देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देश के विभिन्न जिलों से युवा, विद्यार्थी और खिलाड़ी एक साथ जुड़ेंगे। मुख्य सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं और प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।




जिले से शारदा विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, सिंबायोसिस डीम्ड विश्वविद्यालय और द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद विभिन्न केंद्रों पर युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें युवा खेल, युवा नेतृत्व, कौशल विकास, स्वयंसेवा और विकसित भारत से जुड़े विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल जगत की उपलब्धियों और खिलाड़ियों के अनुभवों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ संवाद भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत@2047 की परिकल्पना से जोड़ना और खेल तथा युवा विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके अलावा युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) 2027 के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed