फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth fell into pit, pulled out after rescue operation

Noida News: 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक, रात में बाहर निकाला

Sat, 18 Mar 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth fell into pit, pulled out after rescue operation
50 फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक, बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला
विज्ञापन

- अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम ने रात में चलाया अभियान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-32 वेव सिटी के पास बृहस्पतिवार रात को एक युवक 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने बचाव अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे युवक के वेव सिटी के पास करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरने की सूचना मिली थी। चीख पुकार सुनने के बाद किसी ने फोन कर दमकल विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। रात को अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो युवक गड्ढे में गिरा हुआ था। वह बचाने के लिए तेज आवाज मेंं गुहार लगा रहा था। दमकलकर्मी रस्सी के सहारे नीचे उतरे और करीब एक घंटे के बचाव अभियान के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाला लिया। युवक की पहचान सिद्धार्थ श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह बृहस्पतिवार रात को मोदी मॉल की तरफ से गौड़ सिटी टू जा रहा था। वह कैब से वेव सिटी आया था। जैसे ही कैब से नीचे उतरा तो अनियंत्रित होकर पास में बने गड्ढे में गिर गया। दावा किया जा रहा है कि घटना के समय युवक शराब के नशे में था। पुलिस ने युवक की मेडिकल जांच कराई है। हालांकि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे पता नहीं चला कि वह कैसे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed