{"_id":"6ac8c1d8de83b084130329e2","slug":"youth-dies-in-road-accident-angry-family-members-stage-a-road-blockade-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर घुमाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर घुमाने का आरोप
Fri, 09 Oct 2026 03:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:59 PM IST
सार
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। परिजन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कैलाश अस्पताल के सामने सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद से वे न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उनका कहना है कि पुलिस उन्हें एक-दूसरे के पास भेज रही है। इससे नाराज होकर परिजनों ने रास्ता जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। परिजन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जब तक उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों की ओर से परिजनों से वार्ता की जा रही है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस यातायात की स्थिति को सामान्य करने में जुटी है।
विज्ञापन