फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies in bike collision

Noida News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Sun, 25 Jan 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in bike collision
पिनगवां । थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बजीतपुर के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिकरावा–भादस रोड पर उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अहसान पुत्र अय्यूब निवासी देवला नंगली, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अहसान पिनगवां कस्बे में एक परचून की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार देर शाम वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने गांव देवला नंगली लौट रहा था। जैसे ही वह बजीतपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अहसान के माथे में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिनगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed