Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth dies after jumping from roof in suspicious condition

Noida News: संदिग्ध हालात में छत से लगाई छलांग, युवक की मौत, युवती गंभीर

Mon, 04 May 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
youth dies after jumping from roof in suspicious condition
मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सेक्टर-22 के चौड़ा रघुनाथपुर गांव की घटना, गंभीर हालत में युवती को सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती
मेरठ के उल्देपुर गांव के पुनीत चौहान के रूप में हुई युवक की पहचान
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-22 स्थित के रघुनाथपुर गांव में सोमवार तड़के तीन मंजिला मकान की छत से युवक-युवती संदिग्ध हालात में नीचे कूद गए। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गजराज सिंह के मकान की छत पर हलचल होने पर उनका बेेटा मोनू छत पर गया। इसी दौरान अनजान युवक-युवती छत से अचानक नीचे कूद गए। कूदने के बाद युवक सीधे सड़क पर पर जा गिरा, जबकि युवती तार से टकराते हुए सड़क पर गिरी, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवती को दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

युवक की पहचान मेरठ के उल्देपुर गांव के पुनीत चौहान के रूप में हुई है। वहीं, युवती नोएडा के एक गांव की है। युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि छत फांदकर दोनों गजराज की छत पर पहुंचे थे। वहां दोनों के बीच कुछ बात हुई, जो विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों नीचे कूद गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती दो दिन पहले ही घर से निकली थी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभिन्न पहलुओं पर हो रही जांच

पुलिस इस मामले में अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि दोनों छत पर कैसे आए। वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्या बात हुई कि दोनों ने छलांग लगा दी। पुलिस युवती का बयान लेने का प्रयास कर रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



फोरेंसिक टीम ने भी जांच की

घटना के बाद पुलिस की टीम की पड़ताल के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व फॉरेंसिक साक्ष्य अहम हैं। पुलिस मकान मालिक व उसमें रहने वाले लोगों से भी जानकारी ले रही है। मकान मालिक के बेटे के आने के डर से भी दोनों के छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।



दोनों के मोबाइल की हो रही जांच

पुलिस ने युवक व युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों की किन-किन लोगों से या आपस में कब बात हुई थी। इसके साथ ही दोनों की चैट हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed