फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies after being hit by a roadways bus at a dhaba

Noida News: ढाबे पर रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 28 Nov 2025 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 28 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a roadways bus at a dhaba
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के धर्माखेड़ा गांव निवासी ललित कुमार (30) की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। ललित पुत्र सुरेश कुमार किसी कार्य से मैगलगंज स्थित एक ढाबे पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस का चालक वाहन को बैक कर रहा था, तभी पीछे खड़े ललित की बाइक बस के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सीतापुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उप निरीक्षक झारिया सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया था। उसका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के चपरतला गांव में एक ढाबे के पास बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

उप निरीक्षक झारिया सिंह ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही शव की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किया जा रहा है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed