फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth died after coming into contact with high-tension line at hotel in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: होटल की खिड़की से बाहर देख रहा था युवक, हाईटेंशन लाइन ने ले ली जान; वीडियो

Thu, 10 Sep 2026 02:42 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 10 Sep 2026 02:42 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में होटल की खिड़की से बाहर देख रहे 26 वर्षीय गौरव की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Youth died after coming into contact with high-tension line at hotel in Greater Noida
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में बादलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को होटल में ठहरे 26 वर्षीय युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक होटल के कमरे की खिड़की से बाहर देख रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका संपर्क हो गया और तेज करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव पुत्र साधुराम निवासी करन एनक्लेव के रूप में हुई है। गौरव ने बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कमरा बुक किया था। बुधवार को वह होटल के कमरे में मौजूद था। इसी दौरान वह खिड़की से बाहर की ओर देख रहा था। खिड़की के पास से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही थी। बताया गया है कि इसी दौरान गौरव का हाईटेंशन लाइन से संपर्क हो गया और उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस होटल में युवक के ठहरने और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed