फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth did stunt by climbing on goods train, video viral

Noida News: मालगाड़ी पर चढ़कर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

Fri, 23 Jun 2023 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth did stunt by climbing on goods train, video viral
फोटो:
विज्ञापन

मालगाड़ी पर चढ़कर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

जारचा कोतवाली क्षेत्र के सिलारपुर स्थित गंग नहर पुल का है वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
जारचा। गंग नहर पुल से गुजर रही एक मालगाड़ी के ऊपर दो युवकों के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों युवक मालगाड़ी की दो बोगियों के बीच में खड़े हैं और मालगाड़ी पुल से गुजर रही है। बताया जा रहा है कि आगे जाकर दोनों युवकों ने नहर में छलांग लगाई है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।


वायरल वीडियो में दो युवक एक मालगाड़ी की दो बोगियों के बीच फिल्मी स्टाइल में खड़े हैं। युवकों का एक पैर एक बोगी तो दूसरा पैर दूसरी बोगी पर है। वीडियो काफी दूर से बनाई गई है, जिससे युवकों का चेहरा साफ नहीं आ रहा है। मालगाड़ी एनटीपीसी में कोयला लेकर जा रही थी। कोतवाली प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर ने बताया कि नहर में आसपास के गांव के लोग नहाने आते हैं, उन्हीं में से कुछ युवकों ने यह स्टंट किया है। युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed