{"_id":"648caed9c269859c5c04ed84","slug":"youth-caught-near-mp-brijbhushans-residence-noida-news-c-340-1-del1011-16341-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मथुरा, यूपी के ध्यानार्थ- सांसद बृजभूषण के आवास के पास से युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मथुरा, यूपी के ध्यानार्थ- सांसद बृजभूषण के आवास के पास से युवक को पकड़ा
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण के आवास के पास से युवक को पकड़ा
- युवक कई बार आवास पर पहुंचा, संदिग्ध होने पर पुलिस को दी सूचना
- युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं, पत्नी के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली जिला पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया था जब भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सरकारी आवास के बाहर एक युवक के संदिग्ध हालत में घूमने की सूचना मिली। सांसद के सुरक्षा गार्डों ने तरुण भारद्वाज (33) नामक इस युवक को पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद भाजपा सांसद इन दिनों सुर्खियों में है। भिवाड़ी पुलिस ने भी तरुण को 3 जून को पकड़ा था। उस समय ये राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने वहां गया था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तरुण भारद्वाज से खुफिया विभाग, स्पेशल सेल व नई दिल्ली जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से पूछताछ की है। पूछताछ में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मेडिकल जांच में पता लगा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। नई दिल्ली जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि मूलरूप से जनकपुरी, मथुरा यूपी निवासी तरुण भारद्वाज को उसकी पत्नी के हवाले कर दिया गया है। तरुण का भिवाड़ी में सिक्यूरिटी का बड़ा व्यवसाय है।
चिल्ला रहा था- अखंड भारत बनाना है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह, इसके बाद शाम को बृजभूषण के आवास पर पहुंच गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह छह बजे भी उनके आवास पर पहुंच गया। तरुण भारद्वाज डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर चिल्ला रहा था कि अखंड भारत बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शहंशाह बनाना है।