{"_id":"634572d002c3d96c8745974c","slug":"youth-burnt-alive-due-to-land-dispute-allegations-against-cousins-treatment-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: जमीन विवाद के चलते युवक को जिंदा जलाया, चचेरे भाइयों पर आरोप, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: जमीन विवाद के चलते युवक को जिंदा जलाया, चचेरे भाइयों पर आरोप, इलाज जारी
Tue, 11 Oct 2022 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजला न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजला न्यूज डेस्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 11 Oct 2022 07:13 PM IST
सार
सेक्टर-20 के निठारी क्षेत्र का है। जहां जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया है।पीड़ित की पहचान मोनू के रूप में हुई है। पीड़ित को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
यूपी के नोएडा में एक युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिल ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मामला जिले के सेक्टर-20 के निठारी क्षेत्र का है। जहां जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया है।पीड़ित की पहचान मोनू के रूप में हुई है। पीड़ित को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के भाई ने अपने चचेरे भाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन