फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth affected by the airport demanded permanent employment

Noida News: एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने मांगा स्थाई रोजगार

Sun, 28 Sep 2025 08:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Youth affected by the airport demanded permanent employment
यमुना सिटी(संवाद)। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित युवाओं ने स्थाई रोजगार की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। युवाओं का आरोप है कि वे लंबे समय से रोजगार की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं की गई।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष जाकर अपनी समस्या साझा की। हर बार आश्वस्त किया जाता है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। आगे कहा कि भूमि अधिग्रहण नीति के तहत रोजगार देने का स्पष्ट प्रावधान है। इसके बावजूद कंपनियां सिर्फ जमीन ले रही हैं। रोजगार देने की बात ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। विस्थापित युवाओं का कहना है कि अब वे अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर अनंत कुमार, भूपेंद्र शर्मा, चांद अली, फिरोजुद्दीन, जितेंद्र कुमार, नसीरुद्दीन शर्मा, सौरभ, उमाशंकर, हरपाल, शुभम, विनीत कुमार, ध्रुव कापड़ी, विशाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed