फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young woman who came out in support of a Muslim couple receives threats on social media.

Noida News: मुस्लिम दंपती के पक्ष में आई युवती को सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी

Sun, 19 Apr 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Young woman who came out in support of a Muslim couple receives threats on social media.
मुस्लिम दंपती के पक्ष में आई युवती को सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी
विज्ञापन

व्हाइट ऑर्किड मार्केट में दंपती और युवक के बीच कहासुनी का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार रात गाड़ी के पास खड़े होने को लेकर हुए विवाद में मुस्लिम दंपती का बचाव करना युवती को महंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर युवती को कमेंट करने के साथ मैसेज भेजकर धमकी दी जा रही है।
युवती ने खुद अब घटना के संबंध में वीडियो बनाकर मिल रही धमकी के बारे में जानकारी दी है। युवती का कहना है कि घटना के वक्त वह मौके पर पहुंची थी। इस दौरान मुस्लिम दंपती से अभद्रता करने वाला युवक बियर की बोतल लेकर नशे में धुत होकर दंपती से अभद्रता कर रहा था। उनके आईकार्ड की मांग कर रहा था। साथ ही उसने कहा कि वह पुलिस वाला है। इसके बाद युवती ने कहा कि कोई भी पुलिस वाला आमजन से इस तरह से अभद्रता कर आई कार्ड नहीं मांग सकता है। वहां मौजूद अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर विरोध जताया था। इसके बाद युवती को इंस्टाग्राम पर पर्सनली मैसेज करने के साथ अभद्रता भरे कमेंट कर धमकी दी जा रही है। युवती ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी हिजाब पहने महिला की हो रही बेइज्जती के संबंध में आवाज उठाना गलत है।
विज्ञापन

बतादें कि व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार रात चिपियाना बुजुर्ग निवासी मुकेश कुमार द्वारा मुस्लिम दंपती से अभद्रता की गई थी। घटना की रात पीड़ित इमरान अपनी पत्नी के साथ मार्केट में मौजूद थे। आरोपी मुकेश कुमार की गाड़ी के पास खड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जानकारी होने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed