{"_id":"6ac8ebc7e68f69062e030a35","slug":"young-man-trapped-in-lift-for-half-an-hour-at-ajnara-homes-noida-news-c-23-1-lko1064-108658-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अजनारा होम्स में लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसा रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अजनारा होम्स में लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसा रहा युवक
विज्ञापन
- एल टावर की लिफ्ट मेें ही एक दिन पहले महिला और बच्चा भी हुए परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में लिफ्ट की खराब व्यवस्था निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। शुक्रवार सुबह एल टावर में एक युवक करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। आरोप है कि लिफ्ट में लगा सुरक्षा अलार्म काम नहीं कर रहा था और सूचना देने के बाद भी मेंटेनेंस टीम समय पर मदद के लिए नहीं पहुंची। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम को इसी टावर में महिला और बच्चा भी लिफ्ट में फंस गए थे।
निवासियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह युवक लिफ्ट से नीचे जा रहा था तभी वह अचानक बीच में रुक गई। युवक ने मदद के लिए अलार्म बजाया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। काफी देर तक अंदर फंसे रहने के बाद उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की और आवाज लगाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। गर्मी और घुटन के कारण उसकी परेशानी बढ़ गई थी। वहीं बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे एक महिला और बच्चा 15वीं मंजिल से लिफ्ट में सवार हुए थे। आरोप है कि लिफ्ट नौवीं मंजिल पर रुक गई और करीब पांच मिनट तक उसका दरवाजा नहीं खुला। महिला ने अलार्म और अन्य बटनों के माध्यम से मदद मांगने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिली। बाद में लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची जहां दरवाजा खुलने पर दोनों बाहर निकले।
सोमवार को 20 मिनट तक फंसे रहे थे 14 लोग
निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि इसी सोमवार को लिफ्ट में 14 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे थे। लगातार सामने आ रही घटनाओं से लोग बच्चों और बुजुर्गों को अकेले लिफ्ट में भेजने से घबराने लगे हैं। निवासियों ने लिफ्टों की नियमित जांच, सुरक्षा अलार्म दुरुस्त करने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं सुल्तान सिंह ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद सुविधाओं का उचित रखरखाव नहीं हो रहा है। निवासियों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।