फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man shot dead for slapping

Noida News: थप्पड़ मारने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 03 Nov 2024 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead for slapping
पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा, टोपी वापस नहीं करने पर हुई थी कहासुनी
विज्ञापन

एक नाबालिग की मां ने मुहैया करवाई थी पिस्टल, पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गांधी नगर इलाके में टोपी वापस नहीं करने पर दो नाबालिगों को थप्पड़ मारना सूफियान के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार रात तीन नाबालिगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस घटना में शामिल एक नाबालिग (16) की मां की तलाश कर रही है। महिला ने ही बेटे को पिस्टल मुहैया करवाई थी।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे गांधी नगर की गली नंबर 8 में सोनिया गांधी कैंप, कैलाश नगर निवासी सूफियान (19) को गोली मारने की सूचना मिली। सूफियान ई-रिक्शा चालक था। निरीक्षक रॉबिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि करीब 15 दिन पहले सूफियान का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने के बाद शास्त्री पार्क, वेलकम और गाजियाबाद निवासी तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। तीनों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने सूफियान की टोपी ले ली थी, जिसे वह वापस मांग रहा था। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इस पर सूफियान ने दो नाबालिगों को थप्पड़ मार दिए। इस बात का बदला लेने के लिए उन्होंने सूफियान की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article