{"_id":"68debc9bd5bfaf44cb01f87c","slug":"young-man-murdered-by-stabbing-noida-news-c-340-1-del1011-107207-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताबड़तोड़ चाकू मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताबड़तोड़ चाकू मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ चाकू मारकर युवक की हत्या
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार की वारदात, चार दिन पहले कुछ लोगों से हुआ था युवक का झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में बृहस्पतिवार शाम युवक की ताबड़तोड़ चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त मोहम्मद लुकमान (18) के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद लुकमान भागीरथी विहार गली नंबर-6 में स्क्रेप के गोदाम में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम कुछ युवक गोदाम में पहुंचे और उन्होंने लुकमान पर ताबडतोड़ चाकू से हमला कर दिया। कई चाकू लगने से लुकमान वहीं पर अचेत होकर गिर गया। लुकमान को चाकू लगने की बात सुनकर उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया। पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांंच के बाद पुलिस को पता चला है कि चार दिन पहले लुकमान का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रंजिशन उसकी हत्या की गई। पुलिस को घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग हाथ लगे हैं, उसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।