'भाई साहब ये गुंडे हैं': गुरुग्राम में रोड रेज, साइड न देने पर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़, ड्राइवर ने मांगी मदद
गुरुग्राम में साइड न देने पर स्कॉर्पियो सवार युवक ने एक कार चालक को डंडे से पीटा और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित कार चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस से इंसाफ की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में सड़क पर हुई झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजीव चौक के पास हुई इस घटना में एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने विंडसर गाड़ी चालक को बुरी तरह पीटा। उसने विंडसर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
यह घटना सड़क पर साइड न देने को लेकर हुई। विंडसर गाड़ी चालक ने स्कॉर्पियो गाड़ी चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी युवक ने पहले डंडे से विंडसर गाड़ी के शीशे तोड़े। इसके बाद उसने विंडसर गाड़ी चालक के साथ मारपीट की।
इस पूरी घटना का पीड़ित ने वीडियो बनाया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी चालक "भाई साहब पकड़ो इनको, ये गुंडे हैं" कहते हुए सुना जा सकता है। पीड़ित विंडसर गाड़ी चालक ने गुरुग्राम पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।