फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man dies under suspicious circumstances, relatives accuse of murder

Noida News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 11 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, relatives accuse of murder
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक युवक की मंगलवार को देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में हादसे से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राजू कश्यप ने बताया कि उनके भाई पंकज (28) को मंगलवार की देर शाम कोई युवक घर से बुलाकर और अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया था। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि पंकज रामलीला मार्ग पर एक दुकान के सामने बेहोश पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पंकज के शरीर पर चोटों के कुछ निशान थे। नाक से खून बह रहा था। बेहोशी के कारण वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उसको बरेली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन पंकज का शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है कि पंकज की एक्सीडेंट में मौत हुई है। जबकि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में एक्सीडेंट में मौत होने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक फिसलते दिख रही है। उसके शरीर पर चोटें एक्सीडेंट वाली ही हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पंकज की मां राम बेटी, पत्नी सुधा, भाई राजू, अमित कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार, पुत्र अरुण और अमन का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed