फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man beaten to death with a stick due to rivalry

Noida News: रंजिश में युवक की डंडे से पीटकर हत्या

Thu, 09 May 2024 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death with a stick due to rivalry
पुलिस ने 400 सीसीटीवी की जांच कर दो आरोपियों कोे किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बेगमपुर में 7 मई की रात रंजिश में गगन (29) की डंडे से पीटकर हत्या कर शव नाले फेंक दिया गया था। पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी नीरज और दीपांशु को गिरफ्तार कर डंडा बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रात 11:10 बजे पुलिस को नाले में युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट के काफी निशान मिले। युवक की पहचान बेगमपुर निवासी गगन (29) के रूप में हुई। गगन करोल बाग में कपड़े की दुकान में काम करता था और किराये के कमरे में अकेला रहता था। बेगमपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन और स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच के दौरान मृतक के घर से घटनास्थल तक लगे 400 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो जांच में पता चला कि गगन रात में दो साथियों के साथ सेक्टर-20 में शराब पीने गया था। इस बीच आपस में झगड़ा होने के बाद लोगों ने समझाकर तीनों को शांत करा दिया। इसके बाद गगन घर आ गया। नीरज और दीपांशु उसके घर पहुंचे और साथ ले गए। सीसीटीवी से पहचान होने के बाद पुलिस ने नीरज और दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नीरज ने बताया कि पिछले साल उसका गगन के एक परिचित से झगड़ा हो गया था। इस दौरान गगन ने पैर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed