फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young footballers to showcase their skills in Jaunpur.

Noida News: जौनपुर में दम दिखाएंगे युवा फुटबॉलर

Tue, 29 Sep 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Young footballers to showcase their skills in Jaunpur.
- फोटो
विज्ञापन



नोएडा (संवाद)। नोएडा स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहीं युवा खिलाड़ी दिशु तोमर और शैली का चयन सब-जूनियर गर्ल्स राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी 3 से 10 अक्टूबर तक जौनपुर में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मेरठ में आयोजित अंतिम चयन ट्रायल में नोएडा जिले से छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दिशु और शैली ने राज्य टीम में जगह बनाई। बरौला निवासी दिशु और सेक्टर-51 निवासी शैली कक्षा आठ की छात्राएं हैं। दोनों नोएडा स्टेडियम में कोच अनादि बरुआ के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। राज्य टीम में चयन के बाद दोनों की नजर अब जौनपुर में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को सफलता दिलाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed