{"_id":"6198cb9076fec95c28687337","slug":"yogi-adityanath-meets-prime-minister-narendra-modi-at-raj-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
Sat, 20 Nov 2021 03:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए पीएम मोदी शुक्रवार की रात को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी एयरपोर्ट से रात्रि विश्राम के लिए सीधे राजभवन पहुंचे। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। मोदी ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पीएम मोदी शनिवार को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री और दोनों गृह राज्य मंत्री कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। पीएम मोदी रविवार को सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
370 हटने के बाद 13 हजार करोड़ का निवेश
अमित शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद सकारात्मक बदलाव आए हैं। आजादी के बाद से 2019 तक जितना निवेश नहीं आया था, उससे अधिक निवेश बीते दो सालों में आया है। उन्होंने कहा कि बीते दो साल में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। सैलानियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले चार साल में जितने सैलानी नहीं आए, उससे अधिक इस वर्ष आए हैं। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत घटनाओं हो रही हैं, उन्हें रोकने के लिए वहां की पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने काफी अच्छा काम किया है।