फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YIDA will take strict action against illegal colonies in Yamuna City

Noida News: यमुना सिटी में अवैध काॅलोनियों पर सख्ती करेगा यीडा

Sun, 27 Jul 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
YIDA will take strict action against illegal colonies in Yamuna City
यमुना सिटी में अवैध काॅलोनियों पर सख्ती करेगा यीडा
विज्ञापन

सीईओ के आदेश पर ऐसी अवैध काॅलोनियों को चिह्नित करने का काम शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। टप्पल और जेवर के आसपास किसानों की जमीन को अपना बता अवैध रूप से काॅलोनियां विकसित करने का खेल चालू है। यमुना सिटी क्षेत्र में ऐसी अवैध कॉलोनियाें को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यीडा सीईओ ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि अवैध कॉलोनी विकसित होती मिलने पर तुरंत कब्जा हटवाएं और निर्माण तोड़ें। यीडा अधिकारियों का कहना है कि यमुना सिटी के अधिसूचित क्षेत्र में लगातार इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं कि अवैध रूप से खुद की जमीन बता कथित बिल्डर भूखंड बेच रहे हैं। ऐसी काॅलोनियों का पता चलने पर वहां हुए निर्माण तोड़ने की कार्रवाई भी प्राधिकरण द्वारा कराई जाती है। अब अभियान चलाकर ऐसी काॅलोनियों को चिह्नित कर कब्जे हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई होनी है। वहीं राया अर्बन सेंटर, हेरीटेज सिटी, अलीगढ़ में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में भी प्राथमिकता रहेगी। सीईओ ने अधिकारियों से कहा है कि यह उचित नहीं है कि अवैध रूप से काॅलोनियां औद्योगिक विकास के लिए अधिसूचित जमीनों पर बसाई जा रही हैं। यह आने वाले समय में औद्योगिक विकास को प्रभावित कर सकता है। इस पूरी कार्रवाई की जिम्मेदारी सीईओ ने ओएसडी शैलेंद्र सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

छह जिलों में प्रस्तावित यमुना सिटी का विकास
यीडा को छह जिलों में करीब 1149 गांवों की 2.5 लाख हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक परियोजनाओं का विकास करना है। इन जिलों में गौतमबुद्धनगर के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा शामिल हैं। प्राधिकरण इसमें से 20,000 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर चुका है। बाकी जमीनों की अधिग्रहण प्रक्रिया चालू है। इसी का फायदा कम समय में बेहतर रिटर्न का लुभावना ऑफर देकर निवेशकों के साथ फ्रॉड करने के लिए कथित बिल्डर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed