{"_id":"610d921b8ebc3ef59911518e","slug":"yida-to-build-data-center-park-in-200-acres-grnoida-news-noi597891373","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 एकड़ में डाटा सेंटर पार्क बनाएगा यीडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 एकड़ में डाटा सेंटर पार्क बनाएगा यीडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-28 में डाटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा। इस माह के अंत तक इसकी यह परियोजना शुरू हो जाएगी। डाटा सेंटर में कई बड़ी कंपनियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण ने 200 एकड़ जमीन आरक्षित कर दी है। पहले चरण में 20 भूखंडों की योजना लाई जाएगी।
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर- 28 में डाटा सेंटर पार्क बनाने की योजना बनाई है। इसी सेक्टर में ही मेडिकल डिवाइस पार्क भी बनाया जाना है। डाटा सेंटर पार्क योजना में करीब 10 एकड़ के भूखंड होंगे, जिसमें विदेशी कंपनियों के भी आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश होगा और लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।
अहम है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने डाटा सेंटर नीति तैयार की है। इस नीति को यमुना प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया है। पिछली बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में डाटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा। इस महीने के अंत तक यह योजना आ जाएगी। इसके लिए 200 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।