फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YEIDA: Weekly Sunrise meeting will now be replaced by daily review

यीडा : साप्ताहिक सनराइज बैठक की जगह अब रोजाना होगी समीक्षा

Tue, 21 Oct 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
YEIDA: Weekly Sunrise meeting will now be replaced by daily review
रोजाना अलग-अलग विभागों की समीक्षा करेंगे सीईओ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यीडा में लंबे समय से चल रही साप्ताहिक सनराइज बैठक की व्यवस्था अब बदल दी गई है। अब इसकी जगह यीडा में रोजाना समीक्षा बैठकें होंगी। विकास के कामों में तेजी लाने के लिए नए सीईओ राकेश कुमार सिंह ने अलग-अलग विभागों में पूरे सप्ताह को बांट दिया है। दीपावली के बाद नई व्यवस्था यीडा के कामों की समीक्षा के लिए लागू हो जाएगी।
सीईओ राकेश कुमार सिंह के आदेश के मुताबिक प्राधिकरण में कामों के हित में यह जरूरी है कि नियमित रूप से समीक्षा हो। ऐसे में अब रोजाना कामों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में हुए बदलाव के लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था में पहले दिन नियोजन की बैठक रहेगी। इसमें भूखंड विकसित करने की तैयारी के अलावा महायोजना बनाने और इसके क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। मंगलवार को लैंडबैंक की स्थिति और जमीन की खरीद व कब्जा मिलने जैसे विवादों की समीक्षा सीईओ करेंगे। बुधवार को मौजूदा विकास कार्य और चालू कामों की समीक्षा के लिए परियोजना विभाग की समीक्षा होगी।बृहस्पतिवार को संपत्ति और शुक्रवार को वित्त विभाग की बैठक होगी।
विज्ञापन

सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि कामों को प्राथमिकता पर तेजी से कराया जा सके। इसके लिए यह बदलाव जरूरी था। नई व्यवस्था में समीक्षा बेहतर हो सकेगी। इससे काम करने के लिए भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा सकेंगे। वहीं, अधिकारी भी इन निर्देशों पर काम करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीईओ ने शुरू कराई थी सनराइज बैठक
पूर्व सीईओ अरुणवीर सिंह ने सनराइज बैठक शुरू की थी जो लंबे समय तक चलीं। मंगलवार को वे दोपहर में बैठक किया करते थे। इसका सिलसिला कई बार देर शाम तक चलता था। ऐसे में कई बार पूरे दिन कोई दूसरा काम भी नहीं हो पाता था। इस बैठक को पहले सुबह किया जाना था इसलिए इसका नाम भी सनराइज रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article