{"_id":"66aa5659be5816a3f50de885","slug":"yeida-maps-passed-in-35-seconds-after-coming-on-the-portal-grnoida-news-c-23-1-vns1013-36575-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीडा : पोर्टल पर आने के बाद 35 सेकेंड में पास हुए नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीडा : पोर्टल पर आने के बाद 35 सेकेंड में पास हुए नक्शा
विज्ञापन

- आवासीय के बाद व्यावसायिक और संस्थागत में ऑनलाइन व्यवस्था शुरू
- अब तक 200 अवासीय नक्शों पर लगी मुहर, ऑफलाइन भी हो रहे सूचीबद्ध
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में 15 दिन पहले लागू हुई ऑनलाइन नक्शा स्वीकृत करने की व्यवस्था परवान चढ़ने लगी है। 15 दिन में अब तक 200 नक्शे पास हो गए हैं। नक्शा स्वीकृत करने का सबसे कम समय 35 सेकेंड दर्ज किया गया। आनलाइन स्वीकृति के लिए बने छह चरणों में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पटल पर 35 सेकेंड में स्वीकृति मिली है। इसी के साथ अब संस्थागत, औद्योगिक और कामर्शियल प्लॉटों पर भवनों का नक्शा भी ऑनलाइन स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।
प्राधिकरण में बिल्डिंग प्लान मैनेजमेंट सिस्टम (बीपीएमएस) के तहत अब एक अगस्त से सभी श्रेणियों में नक्शे ऑनलाइन पास होंगे। आवासीय सेक्टर-16, 17, 18, 20, 22ए और 22डी की संपत्तियों का पूरा डाटा तैयार होने के बाद अब सभी आवंटियों को यूजर आईडी उपलब्ध करा दी गई है। यूजर आईडी के जरिये यमुना सिटी के करीब 34 हजार आवंटी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। लिंक पर आवंटी मानचित्र स्वीकृति की ऑनलाइन फीस जमा कर आवेदन कर सकते हैं। बीते 15 दिनों में 200 से अधिक आवासीय व औद्योगिक प्लॉटों पर नक्शे ऑनलाइन पास हुए हैं।
अधिकतम तीन घंटे में नक्शा स्वीकृत
दस्तावेज सही होने पर पोर्टल से नक्शे पास होने के लिए ज्यादा से ज्यादा तीन घंटों का समय लग रहा है। इससे आवंटियों की राह काफी आसान हो गई है। अबतक यह प्रक्रिया ऑफलाइन होती थी, आवंटी विभागों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर थे, लेकिन अब यह समस्या बिल्कुल खत्म हो गई है। नक्शे के लिए आवेदन करने के बाद यदि दस्तावेज में किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो पोर्टल से आवंटी की ईमेल आईडी पर जानकारी चली जाएगी। साथ ही उसे दस्तावेज में क्या सुधार करना है इसकी भी जानकारी मिलेगी। प्रत्येक समस्या को 15 दिन में हल करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
तीन चरणों में सेवाएं हो जाएंगी ऑनलाइन
प्राधिकरण अपनी 32 सेवाओं को ऑनलाइन करने जा रहा है। पहले चरण में सात, दूसरे चरण में 10 और तीसरे चरण में सभी सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो गई हैं। ऑनलाइन शुरू होने वाली सेवाओं में नक्शा पास कराने के अलावा रजिस्ट्री के लिए आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन, आनॅलाइन पैमेंट, सीवर-पानी के बिल, संपत्ति से जुड़े कार्य, ऑनलाइन कब्जा प्राप्त करना आदि शामिल है।
प्राधिकरण में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नक्शा स्वीकृत किया जाएगा और ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो चुकी है। लोगों ने ऑनलाइन आवेदन कर नक्शा पास कराना भी शुरू कर दिया है। आवासीय, संस्थागत व औद्योगिक समेत हर प्रकार के नक्शे ऑनलाइन पास होंगे।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण