फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YEIDA gears up for another program of the Chief Minister.

Noida News: मुख्यमंत्री के एक और कार्यक्रम की तैयारी में जुटा यीडा

Fri, 03 Jul 2026 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
YEIDA gears up for another program of the Chief Minister.
- 5100 किसानों को बांटे जाएंगे भूखंड कब्जा पत्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडज्ञ) ने जेवर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक और कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से यमुना सिटी और नोएडा एयरपोर्ट को जमीन देने वाले किसानों को धन्यवाद देने के लिए होगा। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों प्राधिकरण 5100 किसानों को भूखंड का कब्जा पत्र प्रदान कराने की तैयारी है। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि औद्योगिक विकास के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को भूखंड बड़ी संख्या में नियोजित किए गए हैं। इसके उलट भूखंडों पर कब्जा देने की प्रक्रिया धीमी रही। अब किसानों को आरक्षित आबादी भूखंडों पर कब्जा देने की प्रक्रिया को तेज कराया गया है। वहां विकास कार्य कराते हुए मौके पर भूखंड का कब्जा दिए जाने में तेजी लाई गई है। लंबे समय से किसान अपने भूखंड पर कब्जा देने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में यह तय हुआ है कि तिरथली सहित अन्य गांव में भूखंडों पर कब्जा प्राधिकरण दे। इसके लिए एक बड़े कार्यक्रम पर सहमति बनी है। इसमें खुद मुख्यमंत्री इन किसानों को कब्जा पत्र दे सकते हैं।

इन गांवों में दिए जा सकते कब्जे
दनकौर, अट्टा गुजरान, जगनपुर, गुनपुरा, मथुरापुर, मूंजखेड़ा, औरंगपुर, बेला कला, सलारपुर, मुस्ताफाबाद, रामपुर बांगर, चांदपुर, मिर्जापुर, रुस्तमपुर, पारसौल, उस्मानपुर, डूंगरपुर रीलका, आच्छेपुर, पचोकरा, अच्छेजा बुजुर्ग, निलौनी शाहपुर, धनौरी, कादरपुर, रौनीजा, तिरथली, वीरमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed