फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yeida clears the way for the restoration of BIC and Sports City

बीआईसी और स्पोर्ट्स सिटी की बहाली का रास्ता साफ

Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yeida clears the way for the restoration of BIC and Sports City
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने जेपी स्पोर्ट्स सिटी के आवंटन बहाली के लिए पत्र जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी से 15 दिन में 10 प्रतिशत पैसा जमा करने के लिए कहा है। राशि जमा कराने के बाद तो बाकी रकम जमा करने के लिए उसकी किस्त बना दी जाएंगी और रद्द आवंटन बहाल कर दिया जाएगा। इसी स्पोर्ट्स सिटी में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम समेत कई रिहायशी प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने 2009 में जेपी समूह की कंपनी जेपी स्पोर्ट्स सिटी को 1000 हेक्टेयर जमीन का आवंटन किया था। जेपी स्पोर्ट्स कंपनी प्राधिकरण का बकाया चुका नहीं पा रही थी। करीब 950 करोड़ रुपये बकाया होने पर प्राधिकरण ने 12 फरवरी 2020 को इसका आवंटन रद्द कर दिया। मामले में जेपी समूह हाईकोर्ट पहुंच गया। अदालत के आदेश के बाद कंपनी ने प्राधिकरण में 100 करोड़ रुपये जमा कराए और फिर इस मामले को सुनने के लिए प्राधिकरण तैयार हुआ। जेपी समूह ने रद्द आवंटन को बहाल करने के लिए यमुना प्राधिकरण में आवेदन किया।
विज्ञापन

आवेदन में बकाया रकम को वर्ष 2030 तक जमा करने की अनुमति मांगी गई। 28 जून को यमुना प्राधिकरण ने की बोर्ड बैठक में शर्तों के साथ रद्द आवंटन को बहाल करने पर मुहर लगा दी। बोर्ड ने कहा कि जेपी समूह को बकाया धनराशि 2023 तक जमा करना होगा। साथ ही रीशेड्यूलमेंट कराने के लिए बकाये रकम का 10 प्रतिशत दो सप्ताह में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स सिटी में देश का पहला फॉर्मूला वन रेसिंग ट्रैक
आवंटन बहाल हो जाने से जेपी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना फिर से गुलजार हो सकेगी। इस परियोजना में देश का पहला फॉर्मूला वन रेसिंग ट्रैक (बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट) बनाया गया। यहां पर कई अंतरराष्ट्रीय रेस हो चुकी हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। इसी परियोजना में काउंटी होम वन एवं टू, क्रोम, ग्रीन क्रेस्ट होम, स्पोर्ट्स विला, कासिया, बुद्धा सर्किट स्टूडियो आदि हाउसिंग प्रोजेक्ट हैं। अभी ये परियोजनाएं पूरी नहीं हुई हैं।

नोएडा एयरपोर्ट : वाईआईएपीएल के बोर्ड में शामिल होंगे दो सरकारी सदस्य
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट (वाईआईएपीएल) लिमिटेड की पहली बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में सरकार की ओर से 2 सदस्यों को शामिल कर लिया गया। अब इसकी बोर्ड बैठकों में दोनों सदस्य शामिल होंगे। नोएडा एयरपोर्ट को विकसित करने की जिम्मेदारी स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी को मिली है। इस कंपनी ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एसपीवी बनाई है। यह कंपनी ही एयरपोर्ट का निर्माण करेगी। इस कंपनी की पहली बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के 2 प्रतिनिधियों को बतौर सदस्य बोर्ड में शामिल किया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के सीईओ अब इस बोर्ड के सदस्य होंगे। बोर्ड की होने वाली बैठकों में दोनों अधिक अधिकारी शिरकत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed