{"_id":"699341e373f93078190bcb2f","slug":"yeida-allots-three-group-housing-plots-for-rs-390-crore-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87931-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यीडा ने 390 करोड़ रुपये में आवंटित किए तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यीडा ने 390 करोड़ रुपये में आवंटित किए तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंड
विज्ञापन
यीडा ने 390 करोड़ रुपये में आवंटित किए तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंड
आरक्षित कीमत से करीब 106 करोड़ रुपये अधिक में नीलामी से बिक्री
करीब चार हजार परिवारों को मिलेगा आशियाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में प्राधिकरण ने नीलामी से ग्रुप हाउसिंग के तीन भूखंड का आवंटन किया है। 390 करोड़ रुपये की बोली नई भूखंड के लिए लगी है जोकि आरक्षित मूल्य से करीब 106 करोड़ रुपये अधिक है। इन भूखंड पर करीब 4000 परिवारों को आशियाना निर्माण पूरा होने के बाद मिल सकेगा।
यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, नीलामी में आरक्षित मूल्य से अधिक बोली मिली है। एयरपोर्ट के पास मौजूद इन भूखंड में मांग को देखते हुए बिल्डर भी इच्छुक दिखे। 15 ग्रुप हाउसिंग के भूखंड की योजना प्राधिकरण ने पिछले दिनों निकाली थी। इसमें से तीन भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। सेक्टर-18 में प्रोवेंस डेवलपर्स को 16,188 वर्ग मीटर का भूखंड 95.48 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया है। इसका आरक्षित मूल्य 89.23 करोड़ रुपये था। सेक्टर-19 में एल्डिको इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड को 104.70 करोड़ रुपये में भूखंड आवंटित किया गया है। इसका आरक्षित मूल्य 89.23 करोड़ रुपये था। सेक्टर-22डी में नार्थविंड एस्टेट को 20,235 वर्ग मीटर का भूखंड 189.09 करोड़ रुपये में आवंटित हुआ है। जिसका आरक्षित मूल्य 106.23 करोड़ रुपये था।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ई-नीलामी से पूरी पारदर्शिता के साथ भूखंड आवंटित किए गए हैं। आने वाले समय में यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परियोजनाएं विकसित होंगी। एयरपोर्ट की नजदीकी की वजह से यहां आवासीय संपत्तियों की मांग भी रहेगी।