फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   years of service, sadhana and good governance of Modi government: Nadda

मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, साधना और सुशासन का युग : नड्डा

Sun, 06 Jul 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
years of service, sadhana and good governance of Modi government: Nadda
महरौली, बाहरी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के जिला कार्यालयों का डिजिटल उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भाजपा के संगठनात्मक विस्तार अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा के महरौली, बाहरी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के जिला कार्यालयों का डिजिटल उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम भाजपा मुख्यालय के विस्तार भवन में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन गीत की प्रस्तुति सांसद मनोज तिवारी ने दी।
इस मौके पर नड्डा ने मोदी सरकार को 11 वर्षों की सेवा, साधना और सुशासन का युग बताया। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब अन्य दल गायब थे तब भाजपा ने सेवा ही संगठन का भाव अपनाते हुए करोड़ों लोगों तक मदद पहुंचाई। भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, जिसकी जड़ें शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक फैली हैं। देश में 13 भाजपा सरकारें और छह एनडीए सरकारें हैं, जिनमें से पांच में पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। मोदी सरकार ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। उन्होंने देश की विकास गाथा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में चार गुना वृद्धि, रक्षा निर्यात में 20 गुना उछाल और 159 एयरपोर्ट बनना इसका प्रमाण है। दिल्ली सरकार की सराहना करते हुए नड्डा ने एक लाख करोड़ के बजट, नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति और पानी टैंकर माफिया पर कार्रवाई को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी कार्यालय केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि कार्य संस्कार और संवाद का केंद्र है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बना चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जो साधारण कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बना सकती है। 27 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनी जो कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की दृढ़ता का परिणाम है। कार्यक्रम का संयोजन और मंच संचालन प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed