फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   yber thugs flew 2.60 lakh from three people's bank accounts

साइबर अपराध, 2.60 लाख निकाले

Sat, 05 Sep 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
yber thugs flew 2.60 lakh from three people's bank accounts
साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 2.60 लाख
विज्ञापन

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के न सिर्फ बैंक खाते से बल्कि उनके दो क्रेडिट कार्ड से भी एक साथ 2 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21 निवासी एन. मुखर्जी का सेक्टर-18 स्थित एक निजी बैंक में खाता है और उसी बैंक के दो क्रेडिट कार्ड हैं। पीड़ित का आरोप है कि साइबर ठगों ने बैंक से खाते और क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी करके 1 अप्रैल से 19 मई के बीच 2 लाख रुपये निकाल लिए। उनका दावा है कि उनके पास इस बारे में मैसेज या कॉल नहीं आई। उन्होंने बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों पर ही डिटेल चोरी करने का आरोप लगाया है।

वहीं मूलत: बुलंदशहर के बोढ़ा गांव निवासी योगिता शर्मा नोएडा की एक कंपनी में जॉब करती है। वह सेक्टर-55 में रहती है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके खाते से दो बार में 50,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सेक्टर-62 स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट निवासी पीके पांडेय के पास निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने 4 अगस्त को कार्ड का क्लोन तैयार करके 10,000 रुपये निकाल लिए। यह रुपये नैनीताल में निकाले गए हैं। जबकि पीड़ित के पास क्रेडिट कार्ड उसके पास था। सेक्टर-58 पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed