फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna's water level came down by 1.5 meters, flood threat averted

Noida News: डेढ़ मीटर नीचे आया यमुना का जलस्तर, बाढ़ खतरा टला

Wed, 20 Aug 2025 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level came down by 1.5 meters, flood threat averted
जल निकासी हो रही ज्यादा, हरियाणा से पानी आ रहा कम
विज्ञापन

----------------
204.50 मीटर रहा पानी शाम 5 बजे तक
205.33 मीटर तक है खतरे का निशान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी से बाढ़ का खतरा टल गया है। यमुना का पानी करीब डेढ़ मीटर नीचे आ गया है जो लोगों के लिए राहत की बात है। बुधवार को शाम करीब पांच बजे यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर दर्ज किया गया। मौजूदा समय में यमुना से पानी की निकासी ज्यादा है और आवक इस अनुपात में कम है इसलिए माना जा रहा है कि अब जलस्तर धीरे-धीरे नीचे हो जाएगा।

मंगलवार रात करीब 3 बजे तक जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे आ गया था उस समय जलस्तर 204.97 मीटर था। बुधवार को पूरा दिन पानी कम होता गया। हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से करीब 30 हजार क्यूसेक पानी हर घंटे यमुना में छोड़ा जा रहा है जबकि दिल्ली में वजीराबाद बैराज से करीब 40 हजार क्यूसेक और ओखला बैराज से करीब 80 हजार क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा गया। इससे शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर कम हो गया।
विज्ञापन

हालात पूरी तरह नियंत्रण में : सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना का पानी घटने पर खुशी जताई है। उन्होंने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की तरफ से अभी भी 24 घंटे यमुना के पानी की निगरानी की जा रही है। प्रबंधन प्रणाली सक्रिय है। हर स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। दोपहर में पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी ने यमुना के तटीय इलाकों का दौरा किया। बोट क्लब के सदस्यों से मिलकर तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए पल्ला क्षेत्र में 3-4 जगहों पर टेंट लगवाए हैं। कुछ लोग यहां रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed