फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna will be pure in three years, no dirt will fall: Pravesh Verma

तीन साल में यमुना होगी शुद्ध, नहीं गिरेगी कोई गंदगी : प्रवेश वर्मा

Wed, 05 Mar 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Yamuna will be pure in three years, no dirt will fall: Pravesh Verma
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ के छठ घाट तक किया मुआयना
विज्ञापन

कहा- यमुना की सफाई के लिए लगेंगे नालों पर एसटीपी व पुराने एसटीपी की क्षमता बढ़ेगी
----------
22 बड़े नालों की गंदगी यमुना में गिरने से रोकी जाएगी
1300 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया 10 दिनों में

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को यमुना का मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार तीन साल में यमुना का शुद्धीकरण कर लेगी। सबसे पहले 22 बड़े नालों की गंदगी यमुना में गिरने से रोकी जाएगी। इसके लिए नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगेंगे। वहीं, पुराने प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे दिल्ली में शोधन की क्षमता उतनी होगी, जितनी गंदगी निकलती है। इसके बाद यमुना में कोई नाला नहीं गिरेगा। यह काम दो साल में पूरा हो जाएगा। दूसरी तरफ औद्योगिक अपशिष्ट को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी।
प्रवेश वर्मा ने बोट क्लब से लेकर सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ छठ घाट तक यमुना की सफाई के अभियान का निरीक्षण किया। चलती बोट में उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि यमुना को साफ और अविरल बनाकर उसके मूल स्वरूप में लाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पीएमओ भी इस मुद्दे पर गंभीर है। दस दिनों में यमुना से 1300 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया है, जो पिछले 10 वर्षों में केवल कागजों तक सीमित था।
विज्ञापन

यमुना को स्वच्छ और बाढ़ मुक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार कई अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के सभी नालों को एसटीपी से जोड़ना, औद्योगिक क्षेत्रों में सीटीपी (कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट) लगाना और आईटीओ बैराज के गेटों की मरम्मत करना शामिल है। साथ ही, किनारों की सफाई और हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। डीडीए ने यमुना रिवर फ्रंट विकसित करने का कार्य भी शुरू कर दिया है, जिससे यमुना तट को एक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप सरकार पर हमला, दिल्लीवालों से की अपील
प्रवेश वर्मा ने पिछले सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दस साल में यमुना सफाई व बाढ़ नियंत्रण के लिए कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। इसकी जगह सिर्फ बयानबाजी की गई। इससे नदी में गंदगी दोगुनी हो गई। दिल्ली की आप सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर सिर्फ झूठ फैलाया और बजट में भ्रष्टाचार किया। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे यमुना में गंदगी डालने से बचें और इस पवित्र अभियान में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि मां यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि ह र दिल्लीवासी का कर्तव्य भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article