फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna three meters below, hope of averting the crisis

Noida News: यमुना तीन मीटर नीचे, संकट टलने की उम्मीद

Sun, 16 Jul 2023 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Yamuna three meters below, hope of averting the crisis
यमुना बाजार, लाल किला, राजघाट, आईटीओ पर अभी भी भरा है पानी
विज्ञापन

पुराने रेलवे ब्रिज से मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है
----------
जलस्तर- 205.64 मीटर (रविवार शाम 5 बजे)

खतरे का निशान- 205.33 मीटर
25,823 लोगों को बचाया गया
23,451 लोग राहत शिविरों में हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना का जलस्तर रविवार शाम पांच बजे तक तीन मीटर से ज्यादा नीचे 205.64 मीटर तक पहुंच गया। बाढ़ का पानी कम होते ही अधिकतर सड़कें यातायात के लिए खुल गई हैं। हालांकि, यमुना बाजार, लाल किला, राजघाट, आईटीओ, भैरो मार्ग रेलवे अंडर ब्रिज और रिंग रोड पर मंकी ब्रिज के नीचे पानी भरा है, लेकिन रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
कश्मीरी गेट आईएसबीटी से अंतरराज्यीय बसें भी चलने लगी हैं। जिन सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा था, वहां गाद की सफाई शुरू कर दी गई है। एमसीडी के सफाई कर्मचारी मशीनों से सड़कों को साफ करने में जुटे हैं। पुराने रेलवे ब्रिज से पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही रविवार शाम से शुरू हो गई, जबकि मालगाड़ियां सुबह से चल रही थीं। पुल पर गति धीमी रखी जा रही है। आईटीओ बैराज के बचे चार गेटों को खोलने की मशक्कत की जा रही है। 13 जुलाई को यमुना 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए उच्चतम स्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद पानी नीचे आने लगा। यमुना के तराई से 25,823 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 23,451 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इन लोगों के मवेशी और अन्य पालतू जानवरों को भी बाढ़ क्षेत्र से बाहर लाया गया है। राहत शिविरों में प्रशासन व कई स्वयं सहायता संगठनों की ओर से खानपान व दवाइयों का समुचित इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पानी निकल गया, गाद छोड़ गया
यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, सिविल लाइन, तिब्बत मार्केट आदि इलाकों में घरों व सड़कों से बाढ़ का पानी निकल गया है, लेकिन अब गाद रह गई है। पानी के प्रेशर से सड़कें साफ की जा रही हैं। सूखी गाद वाहनों के पहियों से उड़कर लोगों को परेशान भी कर रही है। सड़कों को पूरी तरह साफ होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालू की बोरियों की भराई का काम जारी
भैरो मार्ग रेलवे ब्रिज के नीचे बालू की बोरियां की भराई का काम जारी है। एमसीडी के वाहन जलभराव वाले स्थान पर इसे इकट्ठा कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर घटने के बावजूद नाले के पानी से यहां रविवार सुबह फिर से भारी जलभराव हो गया। प्रगति मैदान टनल के एक हिस्से का कार्य अभी चल रहा है। ब्रिज के नीचे पानी भरने के बाद टनल भी लबालब हो गई थी। इसके मुहाने को बोरियों से बंद किया गया है।

आईटीओ से आवागमन अभी बंद
आईटीओ पर लोगों की परेशानी बरकरार है। भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। फिलहाल, चौराहे को बैरीकेडिंग कर आवागमन के लिए बंद किया गया है, लेकिन जो लोग अपनी मर्जी से छोटे वाहनों के साथ इधर से जा रहे हैं, उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों के वाहन पानी में बंद हो रहे हैं।
कुछ रास्ते ही बंद, बाकी सारे खुले
- आईटीओ-विकास मार्ग पर आवाजाही बंद
- भैरो मार्ग, मथुरा रोड बंद
- जलभराव वाली बाकी सड़कें खुलीं
- यमुना के सभी ब्रिज भी खुल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed