फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna flowing below the danger mark

Noida News: खतरे के निशान से नीचे बह रही यमुना

Thu, 28 Aug 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing below the danger mark
205.07 मीटर जलस्तर दर्ज
विज्ञापन

205.22 मीटर खतरे का निशान



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को खतरे के निशान से नीचे आ गया। शाम छह बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.07 मीटर दर्ज किया गया जबकि खतरे का निशान 205.22 मीटर है। वहीं, हथिनी कुंड बैराज से 30504 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 43690 क्यूसेक और ओखला बैराज से 48773 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बुधवार रात 8 बजे नदी का जलस्तर 205.35 मीटर तक पहुंच गया था।


केंद्रीय जल आयोग ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है। केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम 206 मीटर तक जलस्तर पहुंचने पर शुरू होता है। बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article