फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna flowing above warning level

Noida News: चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही यमुना

Thu, 07 Aug 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing above warning level
पहाड़ों पर बारिश व हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने से आया संकट
विज्ञापन

--------------
204.79 मीटर पहुंच जलस्तर
204.50 मीटर है चेतावनी स्तर

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हो रही बारिश और यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.79 मीटर दर्ज किया गया जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।

पिछले दिनों हथिनी कुंड बैराज से प्रति घंटे 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जिसमें बुधवार सुबह से वृद्धि कर दी गई। सुबह चार बजे 56491 क्यूसेक और सुबह छह बजे 61729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बुधवार शाम छह बजे लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.15 मीटर था जो बृहस्पतिवार को चेतावनी स्तर को पार कर गया। राजधानी में यमुना व जलभराव की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। साथ ही, 15 और निगरानी केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article