फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Expressway will be connected to Film City in April, construction of ramp has started

Noida News: अप्रैल में फिल्म सिटी से जुड़ेगा यमुना एक्सप्रेसवे, रैंप का निर्माण शुरू

Tue, 16 Sep 2025 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway will be connected to Film City in April, construction of ramp has started
– नोएडा, ग्रेनो, मथुरा और आगरा से फिल्म सिटी पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन

- भाईपुर ब्रह्ननान गांव में यमुना एक्सप्रेस- की सर्विस रोड पर शुरू हुआ निर्माण कार्य
संदीप वर्मा
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। अप्रैल 2026 से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा से फिल्म सिटी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टिविटी के लिए भाईपुर ब्रह्ननान गांव के पास रैंप बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
शुरुआत में रैंप के लिए यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर मिट्टी डाली जा रही है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ फिल्म सिटी प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। करीब 86 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माण 900 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वहीं नोएडा हवाई अड्डे का निर्माण भी 20 अक्तूबर तक पूरा होना है।
विज्ञापन

बहुप्रतिक्षित फिल्म सिटी तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा जैसे शहरों से कनेक्टिविटी के लिए रबूपुरा के भाईपुर ब्रह्ननान गांव के अंडरपास के निकट दोनों ओर रैंप बनाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से जेवर टोल की ओर जाते समय समय भाईपुर ब्रह्ननान अंडरपास के करीब एक किमी पहले रैंप से वाहन सर्विस रोड पर उतरेंगे। वहीं, नोएडा जाने के लिए दूसरी ओर अंडरपास के निकट वाहनों के चढ़ने के लिए रैंप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-तीन लेन के होंगे रैंप
दोनों ओर रैंप की कुल लंबाई 500-500 मीटर होगी। साथ ही दोनों ओर की चौड़ाई 11-11 मीटर होगी। दोनों ओर रैंप में तीन-तीन लेन होंगे । इससे आने वाले वक्त में जाम की समस्या नहीं होगी।

रैंप बनाने में 3.25 करोड़ की आएगी लागत
यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को कनेक्ट करने के लिए 3.25 करोड़ की लागत आएगी। निर्माण कार्य वर्ष 2026 में पूरा करने की योजना है।

फिल्म सिटी का पास हो गया है मानचित्र
बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा.लि. के चेयरमैन और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म सिटी का मानचित्र स्वीकृति के लिए यमुना प्राधिकरण को दिया था, नक्शा पास हो गया था। अब जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


फिल्म सिटी परियोजना के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई और दिल्ली, नोएडा समेत सभी बड़े शहरों से जोड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर रैंप बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से किया जाएगा। - आरके सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed