{"_id":"68efd15341d6479ee0087556","slug":"yamuna-city-will-be-illuminated-before-noida-airport-starts-functioning-noida-news-c-23-1-lko1064-78171-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से पहले रोशन होगी यमुना सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से पहले रोशन होगी यमुना सिटी
विज्ञापन
सीईओ के निर्देश पर स्ट्रीट लाइट ठीक करने और नई लगाने की शुरू हुई कवायद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 30 अक्तूबर को प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले यमुना सिटी की प्रमुख सड़कों और आवासीय व औद्योगिक सेक्टरों को रोशन किया जाएगा। इसके लिए खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जहां सही किया जाना है वहीं, प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट सुधारने और नई लाइटें लगाने का भी काम होगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यीडा के अधिकारियों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। यमुना सिटी की सेक्टर-17ए के पास 45 मीटर और 60 मीटर सड़क पर जहां स्ट्रीटलाइट लगाने और रखरखाव का काम एजेंसी को दिया जा रहा है।
वहीं, नगला चंदन, नगला कंचन, करौली बांगर, गड़ाना व अन्य गांवों में भी स्ट्रीट लाइट लगनी हैं। सेक्टर-22डी में 30 मीटर और 45 मीटर रोड पर भी इसी तरह स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जाएगा। कई जगह हाईमास्ट लाइटें भी प्राधिकरण लगाएगा। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तेजी से निर्माण यमुना सिटी में हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि स्ट्रीट लाइट की वजह से लोगों को असुविधाएं नहीं हों।