फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna City to see Rs 597 crore investment, generate jobs

Noida News: यमुना सिटी में 597 करोड़ रुपये का आएगा निवेश, मिलेंगी नौकरियां

Mon, 08 Dec 2025 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Yamuna City to see Rs 597 crore investment, generate jobs
- देश की फॉर्च्यून 500 में शामिल मिंडा कॉरपोरेशन बनाएगी वायर, कनेक्शन सिस्टम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में 597 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सोमवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह ने दो कंपनियाें को इसके लिए जमीन का आवंटन पत्र जारी किया। यह जमीन सेक्टर-10 में आवंटित की गई हैं। यहां कंपनियां वायर और पॉलीमर कंपाउंड के अलावा ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए कनेक्शन सिस्टम बनाएंगीं।
यमुना प्राधिकरण के मुताबिक फॉर्च्यून 500 में शामिल मिंडा कारपोरेशन को सेक्टर-10 में 23 एकड़ का भूखंड आवंटित किया गया है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक आकाश मिंडा ने अपनी योजना प्राधिकरण से साझा करते हुए बताया कि यहां तैयार होने वाले प्लांट में करीब 48,00,000 यूनिट वायरिंग हार्नेस और इससे जुड़े कनेक्शन सिस्टम का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी यहां 522.28 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यीडा के अधिकारियों का कहना है कि फार्च्यून 500 हंड्रेड कंपनी होने के कारण उत्तर प्रदेश शासन की इंवेस्टमेंट प्रमोशन पालिसी में सब्सिडी भी निवेशक को मिली है। इसकी वजह इस प्लांट के बनने से क्षेत्र में कई प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-10 में ही पॉलीनोमस इंडस्ट्रीज़ को एडवांस्ड पॉलीमर कंपाउंड बनाने के लिए 10000 वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया गया है। कंपनी यहां 75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिससे 500 से 600 रोजगार विकसित होंगे। कंपनी के बनाए पॉलीमर कंपाउंड का उपयोग कई तरह के उत्पाद बनाने में होता है। इसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कार, स्कूटर-बाइक, एलईडी लाइट, एमसीबी इलेक्ट्रिकल सिस्टम, इलेक्ट्रिक आयरन, कंप्यूटर-लैपटॉप आदि शामिल हैं। कई बड़ी कंपनियां इन पॉलीमर कंपाउंड को खरीदती हैं। इस दौरान एसीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed