फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority's budget of Rs 9992 crore passed, now emphasis on acquisition

Noida News: यमुना प्राधिकरण का 9992 करोड़ का बजट पास, अब अधिग्रहण पर जोर

Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority's budget of Rs 9992 crore passed, now emphasis on acquisition
यमुना प्राधिकरण का 9992 करोड़ का बजट पास, अब अधिग्रहण पर जोर
विज्ञापन

-जमीन अधिग्रहण पर 6063 करोड़ और विकास व निर्माण कार्य पर 1948 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

-यीडा सिटी में मकान बनाना और उद्योग लगाना हुआ महंगा, सभी तरह की संपंत्तियों में 5़ 1 फीसदी की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की मंगलवार को हुई 80वीं बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2024- 25 का 9,992 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसका सबसे बड़ा हिस्सा 6063 करोड़ जमीन अधिग्रहण और 1948 करोड़ विकास एवं निर्माण कार्य पर खर्च किए जाएंगे, जो कुल बजट का लगभग 80 फीसदी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए भी बजट में विशेष व्यवस्था की गई है। यही नहीं प्राधिकरण ने अपनी सभी तरह की संपत्तियों में भी 5़ 1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। आवंटन की नई दर आगामी एक अप्रैल से लागू होगी। प्राधिकरण के चेयरमैन अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 के बजट में सबसे बड़ा मद 6063 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण यानी किसानों से जमीन खरीदने के लिए रखा गया है। प्राधिकरण का लैंड बैंक 3700 हेक्टेयर हो जाएगा। यीडा सिटी में 8 नये सेक्टर- 10, 7, 5, 6, 8, 9, 4ए और 5ए विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाएगी। साथ ही टप्पल बाजना अर्बन सेंटर तथा सेक्टर- 28, 29 और 32 की अवशेष भूमि के अधिग्रहण के लिए कुल 11750 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें से 50 फीसदी धनराशि 5875 करोड़ राज्य सरकार से ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दिए जाने का अनुरोध किया गया तथा शेष 50 फीसदी की व्यवस्था प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। प्राधिकरण की आगामी परियोजनाओं वेयरहाउस, लॉजिस्टिक पार्क, सेमीकंडक्टर, लेदर पार्क, प्लास्टिक पार्क, ईवी पार्क आदि के लिए जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसलिए लैंड बैंक तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल नोएडा इंटरनेशनल का निर्माण शुरू होने के बाद से यीडा सिटी में निवेश करने के लिए कंपनियां आगे आ रही हैं।
विज्ञापन

------
नोएडा एयरपोर्ट को 702 करोड़ और रैपिड रेल के लिए 300 करोड़ रुपये मिले
जेवर के पास निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए बजट में 702 करोड़ रुपये और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के तहत रैपिड रेल के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़क मार्ग के साथ- साथ मेट्रो व रैपिड रेल परियोजना पर भी काम चल रहा है। गाजियाबाद व नोएडा एयरपोर्ट के बीच एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो दौड़ेगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट लगभग बनकर तैयार हो गई है। एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण की जानी है। बजट में 702 करोड़ रुपये की व्यवस्था किए जाने से परियोजना को गति मिलेगी। नोएडा एयरपोर्ट में यमुना प्राधिकरण की हिस्सेदारी 12.5 फीसदी है। प्राधिकरण ने अपने हिस्से की धनराशि आवंटित कर दी है। एयरपोर्ट में नोएडा प्राधिकरण की 37 फीसदी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 12़ 5 फीसदी और प्रदेश सरकार की 37 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यीडा सिटी में मकान बनाना और उद्योग लगाना हुआ और महंगा
सभी तरह की संपंत्तियों में 5़ 1 फीसदी की बढ़ोतरी
ग्रेटर नोएडा। सपनाें के शहर यीडा सिटी में मकान बनाना व उद्योग लगाना और अधिक महंगा हो गया। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय, व्यावसायिक व औद्योगिक सहित सभी तरह की संपंत्तियों में 5़ 1 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इससे संबंधित प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग गई है। नई आवंटन दरें आगामी एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।
दरअसल निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट व फिल्म सिटी की वजह से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि बाजार दर के मुकाबले प्राधिकरण की आवंटन दर काफी कम है। तीन गुना से अधिक का अंतर है। आवासीय व औद्योगिक सहित सभी श्रेणी में जमीन की मांग लगातार बढ़ रही है। आवंटन दर एवं बाजार दर में तीन गुना से अधिक के अंतर को संतुलित करने के लिए प्राधिकरण ने आवंटन दर में 5़ 1 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
हालांकि इसे मामूली बढ़ोतरी बताया जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि निर्माण सामग्री की दरें बढ़ने, विकास कार्य पर होने वाले खर्च, मुआवजा राशि आदि में वद्धि को देखते हुए आवंटन दर में वृद्धि की गई है।

श्रेणी 2023- 24 की आवंटन दर 2024- 25 की आवंटन दर
आवासीय 24,600 रुपये वर्गमीटर 25900 रुपये वर्गमीटर
वाणिज्यिक 49200 रुपये वर्गमीटर 51800 रुपये वर्गमीटर
ग्रुप हाउसिंग 30,750 रुपये वर्गमीटर 32,375 रुपये वर्गमीटर
--------
मेडिकल डिवाइस पार्क की आवंटन दर में भी 5 फीसदी की बढ़ोतरी -
मेडिकल डिवाइस पार्क की गाइड लाइन्स के अनुसार मेडिकल डिवाइस के आवंटन दरों में भी 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब 4000 वर्गमीटर तक के भूखंड के लिए 7,360 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से निर्धारित की गई है। इस पर प्राधिकरण बोर्ड की मुहर लग गई है। यीडा सिटी के सेक्टर- 28 में केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में अब तक 74 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed