फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority will buy land in 10 villages of Jewar

Noida News: जेवर के 10 गांवों में जमीन खरीदेगा यमुना प्राधिकरण

Sat, 26 Jul 2025 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority will buy land in 10 villages of Jewar
सूचना जारी की, किसानों से 15 दिन मांगीं आपत्तियां, निस्तारण के बाद शुरू होगी खरीद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना प्राधिकरण जेवर के 10 गांवों में जमीन खरीदेगा। इसके लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर किसानों से आपत्तियां मांगी हैं। 15 दिन के अंदर आपत्ति दर्ज करानी होगी। जमीन खरीदने के बाद प्राधिकरण योजनाएं लाएगा। कुछ सेक्टरों में आवंटियों को उनके भूखंडों पर कब्जा देगा।

जिन खाता नंबरों की जमीन खरीदी जाएंगी, उसकी सूचना जारी कर दी है। अगर ग्रामीणों को इस पर आपत्ति है तो उनका निस्तारण करने के बाद जमीन की खरीदी शुरू होगी। अफसरों ने बताया कि जौनचाना की जमीन सेक्टर-11 और वीरमपुर की जमीन सेक्टर-9 के लिए खरीदी जा रही है। इसी तरह आकलपुर गांव की जमीन सेक्टर-5 व 9, भीकनपुर की सेक्टर-5 और मकसूदपुर की सेक्टर-11 के लिए जमीन ली जा रही है। बाकी अन्य गांवों की जमीन पर विभिन्न विकास योजनाएं लाई जाएंगी।
विज्ञापन

जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। इस साल के आखिर तक उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच प्राधिकरण विभिन्न सेक्टरों में निवेशकों को ला रहा है। ऐसे में जिन सेक्टरों में जमीन नहीं मिलने से अड़चनें आ रही हैं। वहां जमीन खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3800 रुपये प्रति वर्गमीटर होगी कीमत
अफसरों ने बताया कि 3,808 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन खरीदी जाएगी जो किसानों की आपसी सहमति से ली जाएगी। कई गांवों में जमीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। इस समय फाजिलपुर, थोरा, जौनचाना, वीरमपुर, आकलपुर, भीकनपुर, मकसूदपुर, तकीपुर बांगर, धनसिया व महमदपुर जादो में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed