{"_id":"6543e0a46642f1e44c039746","slug":"yamuna-authority-will-bring-many-schemes-before-diwali-grnoida-news-c-23-1-noi1091-20293-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना प्राधिकरण दिवाली से पहले लाएगा कई स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना प्राधिकरण दिवाली से पहले लाएगा कई स्कीम
विज्ञापन
एफडीआई वाली कंपनियों के लिए प्रदेश में पहली बार लॉन्च होगी योजना
-10 एकड़ व उससे ऊपर के होंगे सात भूखंड, चार कंपनियों के आए प्रपोजल, दीवाली से पहले अस्पताल व नर्सिंग होम के लिए भी योजना निकालने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण शत प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) वाली कंपनियों के लिए औद्योगिक भूखंडों की योजना लॉन्च करने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार एफडीआई कंपनियों के लिए योजना लाई जा रही है। इससे यमुना प्राधिकरण के नाम एक और रिकॉर्ड कायम हो जाएगा। इसके अलावा अस्पताल व नर्सिंग होम के लिए भी भूखंडों की योजना निकाली जाएगी। दोनों योजनाएं दिवाली से पहले लॉन्च कर दी जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए यमुना प्राधिकरण की ओर से लगातार प्रयास जारी है। इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए क्षेत्र के सेक्टर-32 में शत प्रतिशत एफडीआई वाली कंपनियों के लिए सात औद्योगिक भूखंडों की योजना लाई जा रही है, जो शनिवार को लॉन्च होगी। इसमें 10 एकड़ व उससे बड़े आकार के भूखंड होंगे। इससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बल मिलेगा। अहम बात यह है कि योजना लॉन्च होने से पहले ही प्राधिकरण को चार प्रपोजल मिल चुके हैं। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह योजना काफी सफल रहेगी। विदेशी निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा प्राधिकरण नर्सिंग होम, अस्पताल, वोकेशनल इंस्टीट्यूट और कॉरपोरेट ऑफिस के लिए भी योजना लाने जा रहा है। नर्सिंग होम के लिए सेक्टर-18 में 5 व सेक्टर-20 में 01, अस्पताल के लिए सेक्टर-20 में 02, कारपोरेट ऑफिस के लिए सेक्टर-22 ई में 01 और वोकेशनल इंस्टीट्यूट के लिए सेक्टर-22 ई में 01 भूखंड होगा। भूखंडों का आवंटन ई- नीलामी के जरिए किया जाएगा।
डाटा सेंटर के लिए तीन बड़ी कंपनियां आईं
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-28 में डाटा सेंटर के लिए योजना निकाली थी। इसमें तीन बड़ी कंपनियां टीएनटी, जैक्सन व सिफी आई हैं। भूखंड का आवंटन चार नवंबर को साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। इस आवंटन से हजारों करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इससे प्राधिकरण की बल्ले- बल्ले हो जाएगी।