फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority to implement new policy for waste management

Noida News: कचरा प्रबंधन के लिए नई नीति लागू करेगा यमुना प्राधिकरण

Thu, 04 Jun 2026 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority to implement new policy for waste management
आठ जून को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा अनुमाेदन के लिए प्रस्ताव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में आवासीय और औद्योगिक कचरे के निस्तारण के लिए यमुना विकास प्राधिकरण नई नीति लागू करेगा। अब तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरह यहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स नहीं बनाए गए थे, लेकिन तेजी बढ़ते उद्योग और आवासीय उपयोग के चलते अब यहां कूड़ा प्रबंधन की नीतियां लागू की जानी हैं। इसके लिए आठ जून को होने वाली यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
एसीईओ मनीष मीणा ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। नए नियम लागू होने के बाद ग्रुप हाउसिंग, उद्योग और आवासीय सेक्टरों पर कचरा निस्तारण के नियम लागू हो सकेंगे। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत के साथ ही सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने पर भी रोक लग सकेगी। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कचरा निस्तारण प्लांट भी लगेगा। प्राधिकरण ने बुलंदशहर में इसके लिए जमीन चिह्नित की जानी है।
विज्ञापन

-----
सीवर, ड्रेनेज और जलापूर्ति के लिए बनेगा इंटीग्रेटेड प्लान
यमुना सिटी में सॉलिड वेस्ट के अलावा सीवर और ड्रेनेज के लिए भी इंटीग्रेटेड प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक सर्विस प्लान महायोजना साल 2041 को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि सीवर, बारिश के पानी के लिए ड्रेनेज और जल आपूर्ति की व्यवस्था को एक ही प्लान के जरिए प्रबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed