फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority drew the blueprint for the development of villages

Noida News: यमुना प्राधिकरण ने खींचा गांवों के विकास का खाका

Thu, 11 May 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority drew the blueprint for the development of villages
यमुना प्राधिकरण ने खींचा गांवों के विकास का खाका
विज्ञापन

-27 गांवों का कराया जा रहा सर्वे, पहले चरण में 9 तालाबों का होगा सौंदर्यकरण

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने गौतमबुद्धनगर के 27 गांवों में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने और विकास का खाका तैयार कर लिया है। किस गांव में क्या आवश्यक है। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी में हेल्थ एटीएम, गांव में दिशा सूचक बोर्ड और सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई से लेकर सफाई कर्मियों की नियुक्ति समेत 20 बिंदुओं पर काम किया जाएगा। जून के पहले सप्ताह में बोर्ड बैठक में इन मुददों को रखा जाएगा और फिर टेंडर छोड़कर काम कराया जाएगा।
कार्यों पर प्राधिकरण 2.34 करोड़ रुपये खर्च करेगा। दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र के 27 गांवों में विकास के लिए क्या जरूरी है। इसके लिए प्राधिकरण व्हील ग्लोबल फाउंडेशन संस्था से सर्वे करा रहा है। सर्वे मोहम्मदपुर जादौन, चौकी, सलारपुर, दुबली, ठसराना, अच्छेजा बुजुर्ग, डूंगरपुर रीलखा, आच्छेपुर, रुस्तमपुर, मुतैना आदि गांव का किया गया है। पहले चरण में नौ तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और वहां पर तालाबों की साफ-सफाई, तार फेंसिंग, पौधरोपण, बैठने के लिए बेंच, प्रकाश व्यवस्था आदि की व्यवस्था होगी। इसमें हेल्थ एटीएम लगवाने, दिशा सूचक बोर्ड लगवाने, डस्टबिन रखवाने, और सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मचारी तैनात कराने आदि के अलावा 20 काम की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के लोगों के साथ बैठा जाएगा और फिर उनकी जरूरतों के अनुसार गांवों में विकास कार्य किए जाएंगे। प्राधिकरण ने 17 गांवों में डस्टबिन रखवाने पर 35 लाख खर्च किए जाएंगे। जबकि सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मचारी रखने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। गांवों में दिशा सूचक बोर्ड लगवाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। हालांकि अभी 17 गांवों का सर्वे हुआ है और अगले सप्ताह 10 और गांवों का सर्वे पूरा कराया जाएगा। प्रभारी सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि यह काम अगले माह से शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed