फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   X-ray machine is not enough, discount on MRI and pet scan is also necessary

Noida News: एक्सरे मशीन काफी नहीं, एमआरआई, पेट स्कैन पर भी छूट जरूरी

Wed, 24 Jul 2024 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine is not enough, discount on MRI and pet scan is also necessary
फोटो -- डॉ. जीपी गुप्ता, महासचिव आईएमए।
विज्ञापन

---
एक्सरे मशीन काफी नहीं, एमआरआई, पेट स्कैन पर भी छूट जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आम बजट हेल्थ सेक्टर को मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बेहतर नहीं दिख रहा है। एमआरआई, सीटी स्कैन, पेट सीटी स्कैन जैसी मशीनों पर भी ड्यूटी कम किए जाने की उम्मीद सेक्टर को थी। हालांकि, कैंसर की दवाओं को कर मुक्त करने से जिले में करीब 9000 से अधिक मरीजों को जरूर फायदा होगा।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के महासचिव डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार ने एक्सरे मशीन पर छूट देकर अच्छी पहल की है। इसको बेसिक ड्यूटी में शामिल कर दिया गया है। इससे सीधे तौर पर एक्सरे मशीनं सस्ती होंगी। इससे कम पूंजी में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे अस्पताल भी अब इस सुविधा को दे पाएंगे। लेकिन, हेल्थ सेक्टर को इससे अधिक उम्मीद है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा केंद्र बन चुके हैं। ऐसे में अगर कैंसर जांच से जुड़ी पेट सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी मशीनों पर भी ड्यूटी कम होनी चाहिए। ये मशीनें विदेशों से आयात करनी होती हैं। इनमें निवेश भी बहुत अधिक होता है। ऐसे में अप्रत्यक्ष रूप से जांच कराने के लिए मरीज की जेब पर बोझ भी अधिक आता है। कैंसर की तीन दवाओं को टैक्स मुक्त करना बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed