{"_id":"687d02aff3d31aacb701b51c","slug":"wrestling-association-president-honored-wrestler-rajesh-bhati-by-giving-him-1-5-lakh-rupees-for-winning-gold-m-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: गोल्ड मेडल जीतने पर पहलवान राजेश भाटी को डेढ़ लाख देकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने किया किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: गोल्ड मेडल जीतने पर पहलवान राजेश भाटी को डेढ़ लाख देकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने किया किया सम्मानित
Sun, 20 Jul 2025 08:22 PM IST
विकास कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 20 Jul 2025 08:22 PM IST
सार
सतपाल ने कहा यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश, समाज और विशेष रूप से युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन
पहलवान राजेश भाटी को डेढ़ लाख देकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने किया किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव ने राजेश भाटी पहलवान को विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025, बर्मिंघम, अलबामा (अमेरिका) में गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित किया। सतपाल ने कहा यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश, समाज और विशेष रूप से युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इस गौरवशाली अवसर पर सतपाल ने अपनी ओर से ₹1,51,000/- (एक लाख इक्यावन हजार रुपये) की सहयोग राशि राजेश भाटी को सम्मानस्वरूप भेंट की।
विज्ञापन
कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, दादरी विधायक तेजपाल नागर,भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, समाजसेवी प्रवीण बैसला, कोच महा सिंह, भारत केसरी कलुआ पहलवान, भारत केसरी जोंटी पहलवान, सत्तन पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन