फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worship of tools on Vishwakarma Day

Noida News: विश्वकर्मा दिवस पर की गई उपकरणों की पूजा

Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Worship of tools on Vishwakarma Day
तेजली रोड पर विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पूजा करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। जिले में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। विश्वकर्मा दिवस पर जिले की सभी फैक्टरियां, कारखाने, मिस्त्री की दुकान, फर्नीचर की दुकान व शोरूम सहित तमाम औजारों से किए जाने वाले काम बंद रहे। इस दौरान सभी मिस्त्रियों व कारीगरों ने औजारों व भगवान विश्वकर्मा की पूजा की।
जिले की सभी औद्योगिक ईकाइयों में अवकाश रहा और धार्मिक कार्यक्रम किए गए। इसके अलावा सरकारी विभागों के कारखानों में भी छुट्टी रही। रोडवेज, रेलवे वर्कशॉप, बिजली निगम सहित अन्य इंजीनियरिंग वर्कर्स वाले विभागों में औजारों व भगवान विश्वकर्मा की पूजा हुई। वहीं, जगह-जगह भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन


विश्वकर्मा दिवस पर औजारों से काम करने वाले तमाम कारीगरों व मिस्त्रियों की शहर सहित जिलेभर में दुकानें बंद रही। मिस्त्रियों व कारीगरों ने सुबह दुकानों व कारखानों पर पहुंचकर सफाई की। उन्होंने अपने औजार व उपकरण पेट्रोल व अन्य तेल से साफ कर चमकाए। कारीगरों ने औजार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सम्मुख रखकर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैंप की पटेल नगर कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन किया गया। कमेटी की ओर से सुबह कीर्तन और उसके बाद हवन करवाया गया। इसके बाद मंदिर में भंडारा लगाया। वहीं, रोडवेज की कर्मशाला में भी विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान रोडवेज कर्मशाला कर्मियों ने औजारों व भगवान विश्वकर्मा की पूजा की।
वाहनों के मिस्त्री रोहित, बिट्टू, कुलदीप, हरिश, सुरेश ने बताया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा व औजारों की पूजा का विधान हैं। इन औजारों से ही एक कारीगर का घर चलता है। इनका सम्मान और इन्हें इस्तेमाल करने का हुनर भगवान विश्वकर्मा की देन है। इसके चलते इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। उन्हें सृष्टि का शिल्पकार कहा जाता है। पुराणों के अनुसार सृष्टि की संचरना के बाद भगवान ब्रह्मा ने विश्वकर्मा जी को इसके निर्माण का दायित्व सौंपा था।

भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माता : संजीव

संवाद न्यूज एजेंसी

रादौर। विश्वकर्मा दिवस बुधवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा सभा की ओर से भंडारा करवाया गया। इससे पहले विश्वकर्मा सभा के प्रधान संजीव धीमान व पुजारी अवध बिहारी पांडे के नेतृत्व में हवन कर विश्व शांति व भाईचारे की कामना की।
इस दौरान प्रधान संजीव धीमान ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माता माना गया है। उन्होंने सृष्टि का निर्माण कर यहां जीवन संपन्न किया है। उन्हें शिल्प व इंजीनियरिंग के स्वामी कहा जाता है। विश्वकर्मा सभा की ओर से भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हर साल कार्यक्रम होता है। देव शिल्पी विश्वकर्मा जी को मिस्त्री अपने इष्ट के रूप में पूजते हैं। इस दौरान प्रेमचंद धीमान, ज्ञानचंद, रमेश, नरेश, दलबीर, बलराम, बल्लू, संजू, प्रवेश धीमान, नीटा सरदार, मायाराम धीमान, कृष्ण बकाना, बलदेव सिंह बापौली, संजीव कुमार अकबरपुर, धर्मपाल हरनौल, सोमदत्त गोलनी, अर्जुन मंधार, गुरप्रीत सिंह टेही, राजकुमार ईशोपुर सहित अन्य मौजूद रहे।

बिजली कर्मियों ने हवन कर मांगी सुख-शांति


संवाद न्यूज एजेंसी

रादौर। बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से बुधवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और हवन में आहुतियां डालकर सभी के लिए सुख-शांति की कामना की।

एसएससी नितिन कांबोज, जेई राजेश कुमार, जेई धर्मपाल शर्मा, सुरजीत सिंह ने कहा कि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने सभी देवताओं के लिए अस्त्र शस्त्रों व रथों का निर्माण किया है। इस दिन सभी रिपेयरिंग से संबंधित दुकानदार अपनी दुकानों व औजारों की सफाई करते हैं। इस दिन कोई भी दुकानदार किसी भी प्रकार की रिपेयरिंग नहीं करता है। इस दौरान संदीप राणा, अश्विनी शर्मा, सुखविंद्र कुमार, पवन सैनी, पवन धीमान, मनीष कुमार, गौरव कुमार, धर्मेंद्र, अनिल कुमार, संदीप कुमार, अरविंद फोरमैन, मोहन जेई, राजेश जेई सहित अन्य मौजूद रहे।

तेजली रोड पर विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पूजा करते लोग। संवाद

तेजली रोड पर विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पूजा करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed