{"_id":"6a9c3203a09f8e5e81058e3b","slug":"worm-found-in-chicken-at-a-well-known-fast-food-restaurant-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105208-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: नामी फास्टफूड रेस्तरां के चिकन में निकला कीड़ा, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर खाद्य विभाग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: नामी फास्टफूड रेस्तरां के चिकन में निकला कीड़ा, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर खाद्य विभाग से की शिकायत
Sat, 05 Sep 2026 08:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:45 PM IST
सार
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स के अकाउंट से पोस्ट कर बताया गया कि उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल स्थित एक नामी फास्टफूड रेस्तरां से डीप-फ्राइड चिकन खरीदा था। जब वो चिकन खाने लगे तो कीड़ा देखकर दंग हो गए।
विज्ञापन
रेस्तरां के चिकन में कीड़ा निकला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट में नामी फास्टफूड चेन के रेस्तरां के चिकन में कीड़ा निकला है। पीड़ित ने गौड़ सिटी मॉल स्थित रेस्तरां से डीप फ्राइड चिकन खरीदा था। आरोप है कि चिकन के अंदर कीड़ा निकाला। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की है। विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स के अकाउंट से पोस्ट कर बताया गया कि उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल स्थित एक नामी फास्टफूड रेस्तरां से डीप-फ्राइड चिकन खरीदा था। जब वो चिकन खाने लगे तो कीड़ा देखकर दंग हो गए।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। खाद्य आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी तरफ से विभाग से शिकायत नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर टीम को मौके पर भेजा गया है। वहां से नमूने लेने के बाद जांच को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्विक कॉमर्स कंपनी पर झूठी जानकारी देने का आरोप
ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसाइटी निवासी रश्मि पांडेय का आरोप है कि उन्होंने जन्माष्टमी के दिन एक नामी क्विक कॉमर्स कंपनी से ऑनलाइन व्रत के लिए बनाना चिप्स मंगवाए थे। क्विक कॉमर्स कंपनी ने बनाना चिप्स को व्रत स्पेशल लिखा हुआ था। जबकि चिप्स के पैकेट पर केवल नमक लिखा हुआ था। व्रत में उनके यहां इस नमक को नहीं खाया जाता है। वहीं जबकि कंपनी की वेबसाइट पर जांच की तो पता चला कि चिप्स में काला नमक है। आरोप लगाया कि क्विक कॉमर्स झूठी सूचना देकर चिप्स को बेच रही है। कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि क्विक कॉमर्स कंपनी की वेबसाइट पर पूरा स्टॉक भी बिक गया। ऐसे में काफी लोगों के साथ धोखा किया है। खाद्य विभाग पर कार्रवाई करनी चाहिए।